BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

26वां एससीओ समिट: पीएम मोदी पहुंचे बिश्केक, हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधिकारिक दो दिवसीय किर्गिस्तान के दौरे पर बिश्केक पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किर्गिज़ गणराज्य के कैबिनेट ऑफ़ मिनिस्टर्स के चेयरमैन, श्री आदिलबेक कासिमालिएव ने किया। इस दौरान पारंपरिक किर्गिज़ नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।

प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं एससीओ समिट में भाग लेने के लिए बिश्केक पहुंच चुका हूं। किर्गिज़ गणराज्य और विशेष रूप से श्री आदिलबेक कासिमालिएव (कैबिनेट ऑफ़ मिनिस्टर्स के चेयरमैन) द्वारा किये गए स्वागत सत्कार के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। मैं अपने दो दिवसीय किर्गिस्तान दौरे के दौरान अलग-अलग नेतागणों से द्विपक्षीय वार्ता करूंगा और एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा।”

पीएम मोदी किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर झापारोव के आमंत्रण पर 26वां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान पहुंच गए हैं। श्री मोदी पहले दिन विभिन्न नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री कल एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Leave A Comment

BuTimes Logo