पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च राजकीय सम्मान से किया सम्मानित
- न्यूज़ डेस्क
- 30/08/2026
- अंतर्राष्ट्रीय
- उज्बेकिस्तान, पीएम मोदी
- 0 Comments
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उज्बेकिस्तान और किरगिस्तान के चार (क्रमशः दो और दो) दिवसीय दौरे पर हैं। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ऑर्डर ऑफ ओलिय दरजाली दोस्तलिक ‘Oliy Darajali Do’stlik’ से सम्मानित किया।
श्री मोदी ने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच स्थाई और लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों को समर्पित किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस सम्मान को प्राप्त करने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।


