BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

24 सदस्यों सहित सिंगापुर जा रहा कार्गो शिप बंगाल की खाड़ी में डूबा

ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में शनिवार (22 अगस्त, 2026) को पनामा ध्वज वाला मालवाहक जहाज ‘ओशियन विनर’ डूब गया। इस कार्गो शिप में कुल 24 सदस्य सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमवी ओशियन विनर नामक यह पोत 20 अगस्त की रात लगभग 10.30 बजे ओडिशा के पारादिप बंदरगाह से 1,700 टन लौह अयक लेकर निकला था। जब यह शिप डूब तब इसकी ओडिशा तट से दूरी लगभग 240 समुद्री मील थी। इसमें कुल 24 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 20 चीनी नागरिक, 3 म्यांमार का नागरिक और 1 बांग्लादेशी नागरिक था।

image यह इमेज केवल प्रदर्शन के लिए है, इसका वास्तविक घटना से कोई सम्बन्ध नहीं है।

श्री विजयपुरम स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमएमआरसी) को 22 अगत को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर सूचना प्राप्त हुई कि मालवाहक जहाज से संपर्क टूट गया है।

भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू कर दिया है। मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार अब तक दो लोगों को बचाया जा चुका है। अन्य जहाजों को भी इस घटना के बारे में अलर्ट कर दिया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Leave A Comment

BuTimes Logo