BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

त्योहारों से पूर्व ही सरपट भाग रही है चीनी, 70 रुपये प्रति किलो पहुंचा मूल्य

त्योहारों से पूर्व ही पूरे देश में चीनी का मूल्य बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत माह में चीनी का मूल्य 48.18 रुपये से बढ़कर 65 रुपये पहुँच गया। अर्थात् प्रति किलो 17 रुपये की बृद्धि हुई है।

चीनी के मूल्य का इतनी तेजी से बढ़ना चिंता का विषय है। मूल्य को कम करने के लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। सरकार ने त्वरित आपूर्ति बढ़ाने के लिए 10 लाख टन चीनी का आयात करने का निर्णय लिया गया है। जमाखोरी को रोकने के लिए स्टॉक सीमा लगाने के साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है। केंद्र और राज्य सरकार की टीमें स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी कारेंगीं। चीनी मिलों से आग्रह किया गया है कि वे गन्ना सत्र के आरंभ होते ही पेराई शुरू कर दें।

इसी माह से अक्टूबर-नवम्बर के बीच कई महत्वपूर्ण त्योहार है, इस दौरान चीनी के खपत की गुना बढ़ जाती है। भारत में प्रतिवर्ष औसतन 320 से 340 लाख टन चीनी का निर्माण होता है। हमारी घरेलू आवश्यकता मात्र 280 से 290 लाख टन चीनी की है। यह आंकड़े बताते हैं कि भारत में पर्याप्त चीनी का निर्माण किया जाता है। स्टॉक की लगभग 40 से 50 लाख टन चीनी मार्केट में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करती है।

वर्तमान गन्ना सत्र में कम उत्पादन इसका प्रमुख कारण है। एक आंकड़े के अनुसार यह गिरावट 30 से 40 लाख टन की हो सकती है। इस कमीं को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Comment

BuTimes Logo