हिंदी समाचार | न्यूज़ एवं अपडेट्स
28 अगस्त, 2026
पीएम मोदी ने दी सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है”।
04 अगस्त 2026
द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन अभिनेत्री तृषा पर ‘अभद्र टिप्पणी’ के आरोप में गिरफ्तार
तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को तंजावुर पुलिश ने मंगलवार (4 अगस्त, 2026) को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। कारण यह था कि उन्होंने अभिनेत्री तृषा पर एक जनसभा में कावेरी जल विवाद पर अपने विचार व्यक्त करते समय कथित ‘अभद्र टिप्पणी’ की थी।
03 अगस्त 2026
बाँकीपुर में प्रशांत किशोर विजयी! भाजपा ने गंवाई अपनी मजबूत सीट
चुनावी रणनीतिकार से नेता नागरी में उतरे प्रशांत किशोर (पीके) ने भाजपा को उसके मजबूत गढ़ बाँकीपुर में हरा दिया है। विधानसभा क्षेत्र 182 – बाँकीपुर (बिहार) सीट पर हुए उपचुनावों में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार श्री किशोर ने भाजपा प्रत्याशी को 19,324 मतों से परास्त कर दिया है। ज्ञात हो कि इस सीट के साथ-साथ दतिया और मांझलपुर सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को सम्पन्न कराए गए थे।
02 अगस्त 2026
100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी “विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा” अभियान का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (02 अगस्त, 2026) को “विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा” नामक 100 सप्तक के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस अभियान का प्रारंभ वर्चुअल माध्यम से किया, जिसमें 28,000 स्थानों से 1 करोड़ युवाओं से अधिक ने भाग लिया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “देश का युवा तन से स्वस्थ हो, मन से स्वस्थ हो, आत्मविश्वास से भरपूर हो और ड्रग्स जैसी घातक आदत से दूर रहे।” यही इस अभियान का उद्देश्य है।
01 अगस्त 2026
किसानों के लिए खुशखबरी! अगले 05 वर्ष भी मिलती रहेगी पीएम किसान सम्मान निधि
केंद्र सरकार द्वारा पीएम-किसान योजना को अगले पांच वर्षों तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष कुल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के लाभार्थियों में 85 प्रतिशत छोटे एवं सीमांत किसान हैं।
29 जुलाई 2026
सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में किया दोषमुक्त
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के विरुद्ध चल रहे कोयला ब्लॉक आवंटन मामले को समाप्त कर दिया। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने स्पेशल कोर्ट के उस आदेश (11 मार्च, 2015) को भी निरस्त कर दिया, जिसमें उन्हें आरोपी के रूप में समान जारी किया गया था।
संवैधानिक प्रमुखों को निशाना बनाने वाली अपमानजनक सामग्री वाले पोस्ट्स हटाए एक्स: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को एक शिकायत के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को एक पत्र लिखा, पत्र में एक्स पर आरोप लगाया गया था कि उसके प्लेटफॉर्म पर “संवैधानिक प्रमुखों को लक्षित करने वाली अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक सामग्री” प्रसारित की जा रही है।
27 जुलाई 2026
परीक्षा सुधारों पर नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में उच्चाधिकार प्राप्त टास्क फोर्स का गठन
प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देशवासियों को सीधा संपर्क स्थापित करते हुए रविवार (26 जुलाई, 2026) को घोषणा की कि श्री नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर उच्चाधिकार प्राप्त टास्क फोर्स के गठन का निर्णय किया गया है।
भारतीय सेना को दुश्मन के घर में घुसकर मारने की खुली छूट: राजनाथ सिंह
कारगिल विजय दिवस (रविवार, 26 जुलाई 2026) के अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक से पाकिस्तान को लक्ष्य बनाते हुए बोले कि पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी, यदि कोई बातचीत होगी तो सिर्फ पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के मुद्दे पर की होगी, जो भारत का अभिन्न अंग है, जिस पर पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा है।
26 जुलाई 2026
कारगिल विजय दिवस, भारतीय सेना की वीरता का परिचायक
कारगिल विजय दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को भारत की पाकिस्तान पर 1999 में हुई विजय को चिन्हित करने के लिए एवं उन 527 वीर सैनिकों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च वलिदान दे दिया।
प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, संभाला कार्यभार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार (26 जुलाई, 2026) को कर्तव्य भवन में आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला लिया है। जोशी के पास केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों का प्रभार भी है।
25 जुलाई 2026
28 वर्षों बाद, सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल
महात्मा बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली के रूप में विख्यात सारनाथ को यूनेस्को (UNESCO) ने शनिवार (25 जुलाई 2026) को विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया। इसकी घोषणा बुसान (दक्षिण कोरिया) में यूनेस्को समिति के 48 वें सत्र में की गई।
धर्मेंद्र प्रधान ने देश के शिक्षा मंत्री के पद से दिया त्यागपत्र
नीट पेपर लीक के मामले में घिरे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई 2026) को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
24 जुलाई 2026
समाजसेवक सोनम बांगचुक ने भूख हड़ताल की समाप्त
नई दिल्ली। समाजसेवक सोनम बांगचुक ने सरकार के आश्वासन देने के बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोनम बांगचुक नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर सोमवार (28 जून, 2026) को भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।
23 जुलाई 2026
पेपर लीक के दोषियों पर प्रहार, बनाए जाएंगे फास्ट ट्रैक कोर्टस्
पेपर लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण एवं दोषियों को कड़ा दण्ड देने के लिए देशभर में फास्ट ट्रैक कोर्टस् का किया जाएगा गठन।
