BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

बाँकीपुर में प्रशांत किशोर विजयी! भाजपा ने गंवाई अपनी मजबूत सीट

बाँकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को हुए मतदान के परिणाम सोमवार (03 अगस्त, 2026) को घोषित कर दिए गए। प्रशांत किशोर ने इस सीट पर बढ़त बनाते हुए अंततः विजय प्राप्त की। यह सीट भाजपा की मजबूत पकड़ वाली मानी जाती रही है।

  1. परिणाम सामने आने के बाद पीके ने कहा, उनकी यह जीत प्रधानमंत्री के लिए चेतावनी है। उन्हें सम्राट चौधरी को हटाकर किसी अच्छी पृष्ठभूमि के व्यक्ति को सीएम नियुक्त करना चाहिए।
  2. इस चुनाव का परिणाम ने विपक्षी दलों को राहत देने वाला है, क्योंकि यह पहली बार है जब बिहार में भाजपा का सीएम है और यह उनके कार्यकाल में प्रथम चुनाव।

बाँकीपुर (बिहार)। चुनावी रणनीतिकार से नेता नागरी में उतरे प्रशांत किशोर (पीके) ने भाजपा को उसके मजबूत गढ़ बाँकीपुर में हरा दिया है। विधानसभा क्षेत्र 182 – बाँकीपुर (बिहार) सीट पर हुए उपचुनावों में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार श्री किशोर ने भाजपा प्रत्याशी को 19,324 मतों से परास्त कर दिया है। ज्ञात हो कि इस सीट के साथ-साथ दतिया और मांझलपुर सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को सम्पन्न कराए गए थे।

बाँकीपुर सीट पर भाजपा 1995 से अपनी पकड़ बनाए हुए थी। उसके लिए यह हार एक बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि यह प्रथम बार है कि विहार में भाजपा का मुख्यमंत्री है और उसे पहले ही चुमाव में पराजय का मुंह देखना पड़ा।

इस सीट पर नितिन नवीन (भाजपा अध्यक्ष) के राज्यसभा चले जाने के बाद उपचुनाव कराया गया था। इस सीट पर प्रशांत किशोर (जन सुराज पार्टी) को 64,151 मत, नीरज कुमार (भारतीय जनता पार्टी) को 44,827 मत और रेखा कुमारी (राष्ट्रीय जनता दल) को 14,273 मत प्राप्त हुए।

One Reply to “बाँकीपुर में प्रशांत किशोर विजयी! भाजपा ने गंवाई अपनी मजबूत सीट”

Leave A Comment

BuTimes Logo