युवाओं का चुनावी प्रक्रिया में विश्वास एवं भागीदारी महत्वपूर्ण: ज्ञानेश कुमार
- न्यूज़ डेस्क
- 17/08/2026
- बिहार
- ज्ञानेश कुमार, भारत निर्वाचन आयोग
- 0 Comments
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान चुनाव प्रक्रियाओं में युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं।
यह इमेज केवल प्रदर्शन के लिए है, इसका वास्तविक आयोजन/घटना से कोई सम्बन्ध नहीं है।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा आज (17 अगस्त 2026) पटना के ज्ञान भवन में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब्स एंड ईसीआईनेट’ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री ज्ञानेश कुमार ने सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
श्री ज्ञानेश कुमार ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि भारत में चुनाव संविधान, कानून और ईसीआई की गाइडलाइंस के अनुसार होते हैं। चुनाव प्रक्रिया के सभी चरण राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की निगरानी में सम्पन्न कराए जाते हैं। चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता से संचालित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में युवाओं का विश्वास और सूचित भागीदारी लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। युवा मतदाताओं को चुनाव और उससे जुड़ीं प्रक्रियाओं तथा निर्वाचन आयोग (ईसीआइ) की भूमिका और उनकी कार्यप्रणाली से परिचित कराने की आवश्यकता है।
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने सम्मेलन के दौरान इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों (एलसी 2.0) का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य युवाओं के बीच चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देना और चुनावी जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करना है।
ईएलसी 2.0 के उद्देश्य —
- तथ्यात्मक एवं व्यावहारिक चुनावी शिक्षा को बढ़ावा देना।
- युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
- जनता में भारत की चुनावी प्रणाली की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता के बारे में जागरूकता बढ़ाना।


