वाराणसी हवाई अड्डे पर चली गोली, दो जांच अधिकारी घायल
- न्यूज़ डेस्क
- 16/08/2026
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी, वाराणसी हवाई अड्डा
- 0 Comments
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से दो जांच कर्मी घायल हो गए।
वाराणसी। वाराणसी हवाई अड्डे पर रविवार (16 अगस्त, 2026) को एक लाइसेंसी हथियार से गोली चलने से पूरे एयरपोर्ट पर खलबली मच गई। सबह लगभग 9:30 बजे श्री कमलेश केदारनाथ राय नाम के यात्री ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चेक-इन-काउन्टर पर अपनी पिस्तौल (7.62 मिमी) और 21 कारतूसों (जिंदा) के बारे में जानकारी दी। वह एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 1810 से वाराणसी से मुंबई की यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।
यह इमेज केवल प्रदर्शन के लिए है, इसका वास्तविक घटना से कोई सम्बन्ध नहीं है।
उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते सुरक्षा जांच के लिए ले जाया गया। जांच और निरीक्षण के दौरान गलती से गोली चल गई। गोली किसी चीज से टकराने के बाद दो जांच कर्मियों को जा लगी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस केस: गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट, दूसरा डोप टेस्ट भी निकला नॉन-नेगेटिव
पीआईबी द्वारा निर्गत एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री रोहित राज और सुश्री सुमन कुमारी को तत्काल सहायता प्रदान की गई। उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए ‘न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर’ ले जाया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। यात्री को कानूनी जांच और कार्यवाही के लिए अरेस्ट कर लिया गया है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) हवाई अड्डों पर जांच और सुरक्षा प्रक्रिया समेत इस घटना के कारणों की जांच कर रहा है। आगे की कार्रवाही प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
अच्छी बात यह रही कि स्थिति को समय पर नियंत्रित कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार वर्तमान में हवाई अड्डे पर स्थित समान्य है।


