BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

नीतियाँ : नियम एवं शर्तें

उपयोगकर्ता स्वीकार करता है कि उसने इस वेबसाइट का उपयोग करने से पूर्व इन नीतियों : नियम और शर्तों (“शर्तें”) को ध्यानपूर्वक पढ़ा है।

ब्यू टाइम्स ब्यूटाइम्स डॉट कॉम (“BuTimes.com”), ब्यूटाइम्स डॉट इन (“BuTimes.in”) एवं सहायक वेबसाइट्स (इसके बाद “वेबसाइट”) की एकमात्र एवं पूर्ण मालिक है और इनका रखरखाव करती है।

इस वेबसाइट तक पहुँचने, इसका उपयोग करने के साथ ही आप इन शर्तों को स्वीकार करते हैं। यह समझौता आपके/उपयोगकर्ता/आगंतुक (इसके बाद “उपयोगकर्ता”) और ब्यू टाइम्स (सामूहिक रूप से “ब्यू टाइम्स/BuTimes,” “हम” या “हमें”) के बीच है।

बौद्धिक संपदा अधिकार (कॉपीराइट एवं ट्रेडमार्क्स)

वेबसाइट पर दर्शाये गए ट्रेडमार्क्स, लोगोस एवं सेवा चिह्न (“मार्क्स”) ब्यू टाइम्स एवं अन्य (संबंधित मालिक) की संपत्ति हैं। उपयोगकर्ताओं के लिए बिना ब्यू टाइम्स की अथवा अन्य (संबंधित मालिक) की उचित अनुमति (लिखित) के इन चिन्हों का उपयोग (किसी भी उद्देश्य के लिए) प्रतिबंधित किया गया है।

वेबसाइट पर उपलब्ध समस्त सामग्री जिसमें सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम आदि शामिल हैं (“सामग्री”) सहित सभी जानकारी एवं सामग्री कॉपीराइट द्वारा संरक्षित है।

उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध सामग्री को संशोधित, कॉपी, वितरित, प्रसारित, प्रदर्शित, प्रकाशित करने, बेचने, लाइसेंस देने, व्युत्पन्न कार्य बनाने अथवा वाणिज्यिक अथवा सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए वेबसाइट पर अथवा उसके माध्यम से उपलब्ध किसी भी प्रकार की सामग्री का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया है।

ब्यू टाइम्स आपको इस वेबसाइट तक पहुंचने एवं व्यक्तिगत उपयोग करने के लिए एक सीमित लाइसेंस प्रदान करता है। उपयोगकर्ता सामग्री का उपयोग किसी भी व्यवसायिक उद्देश्य के लिए नहीं कर सकते हैं। आपको कॉपीराइट नियमों का पालन करना चाहिए एवं सामग्री का उपयोग करने पर लेखक को अथवा कॉपीराइट धारकों को उसका श्रेय देना चाहिए।

वेबसाइट को वेबसाइट के पृष्ठों पर हाइपरलिंक बनाने के लिए एक सीमित, प्रतिसंहरणीय एवं गैर-अनन्य अधिकार प्रदान किया जाता है, जब तक कि आप ब्यू टाइम्स, हमारे उत्पाद अथवा सेवा को आपत्तिजनक रूप में प्रस्तुत नहीं करते।

उपयोगकर्ता वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी चिन्ह का उपयोग, जो ब्यू टाइम्स एवं अन्य (संबंधित मालिक) की संपत्ती है, का उपयोग नहीं कर सकते हैं।

उपयोग कीं सामान्य शर्तें

यदि आप इस वेबसाइट का अथवा सहायक वेबसाइट्स, सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम आदि सहित लेकिन इसी तक सीमित नहीं (सामूहिक रूप से “सेवाएँ”) का उपयोग करते हैं, तो आप इस नीति से सहमत होते हैं।

हम इस नीति के किसी भी भाग को परिवर्तित, जोड़ या घाटा सकते है, किया गया परिवर्तन प्रकाशित होने के बाद त्वरित प्रभावी होगा। यह उपयोगकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अक्सर इस नीति की समीक्षा करते रहें। इस वेबसाइट का उपयोग जारी रखने पर यह स्वतः माना जाएगा कि आप इस नीति से सहमत हैं।

यदि आप किसी भी नियम, परिवर्तन अथवा संशोधन से सहमत नहीं हैं, तो इस वेबसाइट का उपयोग न करें। यदि आप असहमति के बाद भी हमारी सेवाओं को लेना जारी रखते हैं, तो आप इस नीति को स्वीकार करते हैं।

इस वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री, जो मात्र टेक्स्ट, इमेज, वीडियो आदि (सम्मिलित रूप से “सामग्री”) तक सीमित नहीं है, कॉपीराइट नियमों के अधीन है। सामग्री की मालिक ब्यू टाइम्स है अथवा उसे लाइसेन्स प्राप्त है।

इस वेबसाइट की सामग्री को डाउनलोड करना अथवा कॉपी करना निषिद्ध है, सामग्री का उपयोग केवल व्यक्तिक उपयोग के लिए मान्य है। इसके अतिरिक्त सामग्री का उपयोग करने के लिए आपको ब्यू टाइम्स की उचित एवं लिखित अनुमति लेनी होगी।

कोई वारंटी नहीं

इस वेबसाइट पर उपलब्ध समस्त सामग्री (“जैसी है”) आपको बिना कोई अथवा किसी भी प्रकार की वारंटी (व्यक्त या निहित रूप में) के प्रदान की जाती है। सामग्री के रूप में वेबसाइट के माध्यम से, ब्यू टाइम्स के अतिरिक्त किसी भी अन्य द्वारा दी गई किसी भी राय, सलाह अथवा कथन की सटीकता अथवा विश्वसनीयता का हम समर्थन नहीं करते हैं एवं न ही इसके लिए जिम्मेदार हैं।

लागू कानून के तहत आवश्यक के अतिरिक्त, किसी भी परिस्थिति में ब्यू टाइम्स जानकारी अथवा सामग्री पर निर्भरता के कारण हुई हानि अथवा किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगी। वेबसाइट से प्राप्त जानकारी, राय, सलाह अथवा अन्य कोई सामग्री की सटीकता, पूर्णता अथवा उपयोगिता का मूल्यांकन उपयोगकर्ता की जिम्मेदारी है।

कृपया किसी विशिष्ट राय, सलाह अथवा अन्य सामग्री के मूल्यांकन के संबंध में, जैसा आप लिए उपयुक्त हो, पेशेवरों की सलाह लें।

दायित्व की सीमा

हम स्पष्ट रूप से किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, परिणामी, अथवा वेबसाइट तक पहुंच अथवा उपयोग से जुड़े किसी भी दायित्व को अस्वीकार करते हैं।

लिंक की गयीं वेबसाइट्स 

हम अनधिकृत हाइपरलिंकिंग और फ्रेमिंग आदि पर रोक लगाते हैं एवं इन्हें अक्षम करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। इसके साथ अन्य वेबसाइट्स पर उपलब्ध सामाग्री के लिए किसी भी जिम्मेदारी से स्पष्ट इनकार करते हैं। ब्यू टाइम्स की वेबसाइट्स से जुड़ी (सहायक वेबसाइट्स को छोड़कर) किसी भी वेबसाइट पर पहुँच केवल उपयोगकर्ता के स्वयं के जोखिम पर है।

संचार की गोपनीयता

कानून द्वारा आवश्यक होने के अतिरिक्त, हम उन सभी उपयोगकर्ता संचारों की गोपनीयता बनाए रखेंगे जिनमें व्यक्तिगत डेटा शामिल है एवं जो सीधे वेबसाइट पर प्रेषित की जाती हैं। कोई भी जानकारी जिसे उपयोगकर्ता द्वारा सीधे वेबसाइट पर प्रेषित नहीं किया गया है, असंरक्षित है जैसे—  किसी चैट रूम में पोस्ट की गई जानकारी। इस जानकारी का उपयोग हम जैसा उचित समझें कर सकते हैं।

पोस्ट की गई जानकारी

हम वेबसाइट पर पोस्ट की गई किसी भी जानकारी (“पोस्टिंग”) की समीक्षा करने के लिए बाध्य नहीं है एवं न ही उसका दायित्व लेते हैं। हम पोस्टिंग को स्वीकार करने अथवा अस्वीकार करने अथवा हटाने एवं समीक्षा करने करने संबंधी सभी अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

उपयोगकर्ता द्वारा पोस्ट की गई कोई भी जानकारी, जो किसी नियम अथवा कानून के विरुद्ध (गैरकानूनी), हानिकारक, धमकीपूर्ण, अपमानजनक, अश्लील, अपवित्र, घृणा फैलाने वाली, किसी अनुचित गतिविधी को बढ़ावा देती हो अथवा किसी भी प्रकार से आपत्तिजनक हो को इस वेबसाइट पर पोस्ट करना प्रतिबंधित किया जाता है। यदि कोई उपयोगकर्ता इस प्रकार की कोई भी जानकारी पोस्ट करता है तो हम उसके विरुद्ध अपने स्वविवेक से जैसा उचित समझें कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र हैं।

उपयोगकर्ता कोई ऐसा पोस्ट नहीं कर सकते जिनमें निम्नलिखित शामिल हो:

  • निंदनीय/मानहानिकारक/अश्लील/अपमानजनक/अवैध
  • विज्ञापन या किसी भी प्रकार के अनुरोध
  • दूसरों की प्रतिरूपण करने वाले पोस्ट
  • कोई भी व्यक्तिगत जानकारी
  • हमारे द्वारा पोस्ट किया दर्शाने वाला पोस्ट

वेबसाइट पर प्रस्तुति

उपयोगकर्ता द्वारा प्रस्तुत की गई टिप्पणियों, पाठ, इमेज, विडिओ एवं इनके अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार की सामग्री को हम संपादित, संशोधित, प्रसारित, प्रकाशित, प्रदर्शित आदि कर सकते हैं। उपयोगकर्ता का इस सामग्री पर कोई अधिकार नहीं है एवं न ही उपयोगकर्ता को इस सामग्री के उपयोग के संबंध में आपत्ति करने का अधिकार है। इस सामग्री का उपयोग हमारे द्वारा किसी भी प्रकार से किया जा सकता है।

नीति एवं नियमों में परिवर्तन

हम किसी भी समय इन नीति और नियमों को संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं एवं उपयोगकर्ताओं को इन बदलावों से अवगत और बाध्य माना जाता है। नवीनतम अद्यतित नीति एवं नियमों को इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

नीति एवं नियमों का उल्लंघन

यदि ब्यू टाइम्स मानता है कि किसी उपयोगकर्ता द्वारा नीतियों का उल्लंघन किया गया है, तो हम इससे निपटने के लिए उपलब्ध सभी उपायों की तलाश करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

त्वरित कार्यवाही के रूप में उपयोगकर्ता के खाते (जब उपयोगकर्ता पंजीकृत है) को निलंबित अथवा हटाया जा सकता है, उपयोगकर्ता के आई पी पते (इंटरनेट प्रोटोकॉल) को प्रतिबंधित किया जा सकता है अथवा अन्य, जो हमें उचित लगता हो।

अन्य

ब्यू टाइम्स की वेबसाइट पर पहुँचने अथवा संरक्षित क्षेत्रों पर पहुँच का अनधिकृत रूप से का प्रयास करना अभियोजन के अधीन हो सकता है।

इस समझौते से उत्पन्न होने वाले अथवा उसके संबंध में उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद के संबंध में भारतीय मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 के अनुसार मध्यस्थता द्वारा संदर्भित किया जाएगा और अंतिम रूप से हल किया जाएगा।

यह समझौता भारत के कानूनों तहत एवं उनके अनुसार संचालित एवं समझा जाएगा। वेबसाइट तक उपयोगकर्ता की पहुंच एवं उपयोग सभी लागू कानूनों के अधीन है।

इस समझौते के संबंध में अथवा इसके अतिरिक्त अन्य के संबंध में उत्पन्न होने वाले सभी मामलों अथवा विवादों में, अन्य सभी न्यायालयों को छोड़कर, केवल झाँसी, उ०प्र० (भारत) में सिविल न्यायालयों का अधिकार क्षेत्र होगा।

इस वेबसाइट को झाँसी, उ०प्र० (भारत) से प्रकाशित माना जाता है (भले ही इसे कहीं से भी एक्सेस किया गया हो)।

हमसे सम्पर्क करें

इस नीति के संबंध में यदि आपका कोई प्रश्न हो है, तो हमसे हमारे सम्पर्क पृष्ठ पर दी गई जानकारी के माध्यम से सम्पर्क करें।

यह नीति अंतिम बार दिनांक 15 जुलाई 2026 को अद्यतन (अपडेट) की गई थी।

BuTimes Logo