‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां एपिसोड: प्रधानमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें
- न्यूज़ डेस्क
- 30/08/2026
- राष्ट्रीय
- पीएम मोदी, मन की बात
- 0 Comments
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज (30 अगस्त, 2026) ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम की 137वीं कड़ी में देश में हो रहे इनोवेटिव प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपने सम्बोधन में देश में हो रहे छोटे-छोटे इनोवेटिव प्रयासों, नशा मुक्ति, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने महानायक उत्तम कुमार जी को स्मरण किया और देशवासियों को ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ जुडने और आत्मसात करने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम आज
प्रधानमंत्री ने कृष्णा शेषाद्री जी के कार्य बहुत अच्छा बताया। शेषाद्री जी ने बिना किसी विशेष तकनीकी ज्ञान के इतिहास को रोचकता से समझने वाली एक वेबसाइट बनाई है, जिसने श्री मोदी का ध्यान आकर्षित किया था।
पीएम मोदी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि नशे से केवल एक व्यक्ति प्रभावित नहीं होता बल्कि इसके दुष्परिणाम से परिवार और पूरा समाज प्रभावित होता है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश राष्ट्र-प्रेम की भावना से भर गया। हर व्यक्ति के मन में राष्ट्र-प्रेम की भावना और प्रबल हो उठी। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने से यह वर्ष और भी विशेष बन गया है। देशभक्ति का यह उत्सव देश-विदेश के भारत प्रेमियों को एक सूत्र में पिरोता है।
पीएम मोदी ने इस दौरान ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के बारे में बात की। बताया कि कैसे इस योजना से माताओं-बहनों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लाभार्थियों में लगभग 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। कहा कि जब एक महिला का कारोबार बढ़ता है, तो उसके साथ पूरे परिवार का भविष्य आगे बढ़ता है।
प्रधानमंत्री ने श्री अमरनाथ जी की यात्रा में स्वच्छता प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में स्वच्छता भी सेवा और आस्था का एक रूप बन गई। उन्होंने देशवासियों से स्वच्छता को अपने व्यवहार में शामिल करने की अपील की।
श्री मोदी ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में शुरू हुए मिशन शक्तिसेट (Mission ShaktiSAT) के बारे में बताते हुए कहा कि इस प्रकार के मिशन छात्राओं को अंतरिक्ष क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में सहायक होंगे।
प्रधानमंत्री ने ऐवकाडो किसानों के बारे में बात करते हुए कहा कि देश में ऐवकाडो उगाने वाले किसानों को इससे बहुत लाभ प्राप्त हो रहा है। उनकी कमाई पहले से काफी बढ़ गई है।
प्रधानमंत्री ने महानायक उत्तम कुमार जी को उनकी आने वाली जन्म-शताब्दी (3 सितंबर) से पूर्व याद किया। उन्होंने कहा कि वे अपने अभिनय से लोगों के दिलों में रच-बस गए थे।
अंत में उन्होंने कहा कि हम 4 सितंबर को जन्माष्टमी और इसी माह विश्वकर्मा पूजा भी मनाएंगे। कहा कि इस अवसर पर आपको कारीगरों, शिल्पकारों और विश्वकर्मा साथियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अपने सम्बोधन को समाप्त करने से पूर्व ‘वोकल फॉर लोकल’ का अपना संदेश पुनः दोहराया।


