BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रपति आज करेंगी राष्ट्र को संबोधित

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अर्थात् आज (14 अगस्त, 2026) को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार यह संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन के सभी चैनलों पर इस सम्बोधन को पहले हिन्दी और उसके बाद अंग्रेजी भाषा में प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर स्थानीय भाषाओं में इसका प्रसारण रात 9:30 बजे करेगा।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र को संबोधित करना महत्वपूर्ण माना जाता हैं। श्रीमती मुर्मु अपने सम्बोधन में राष्ट्र की उपलब्धियों, चुनौतियों और भारत के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त कर सकतीं हैं।

Leave A Comment

BuTimes Logo