BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

राष्ट्रपति जी का संबोधन ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प को प्रेरित करता है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज (14 अगस्त, 2026) को 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिए गए राष्ट्र के नाम संदेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत प्रेरणादायक और सारगर्भित था।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 14 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया था। यह संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया गया था।

यह भी पढ़ें : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने दिया देशवासियों को ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम’ का संदेश

इसके बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी का प्रेरणादायक और सारगर्भित संबोधन। उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है”।

Leave A Comment

BuTimes Logo