पेपर लीक के दोषियों पर प्रहार, बनाए जाएंगे फास्ट ट्रैक कोर्टस्
- न्यूज़ डेस्क
- 23/07/2026
- नई दिल्ली
- पीएम मोदी, पेपर लीक, फास्ट ट्रैक कोर्ट
- 0 Comments
नई दिल्ली। पेपर लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण एवं दोषियों को कड़ा दण्ड देने के लिए देशभर में फास्ट ट्रैक कोर्टस् का किया जाएगा गठन।
प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुरुवार (23 जुलाई 2026) को जनता से सीधा सम्पर्क स्थापित करते हुए पेपर लीक की गंभीर समस्या से निपटने के लिए कई ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाएगी। पेपर लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण एवं दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दण्ड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन भी किया जाएगा।

