BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार (26 जुलाई, 2026) को कर्तव्य भवन में आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला लिया है। जोशी के पास केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों का प्रभार भी है।

धर्मेंद्र प्रधान द्वारा शनिवार (25 जुलाई 2026) को त्यागपत्र दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।

एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने शनिवार (25 जुलाई, 2026) को निर्देश दिया कि कैबिनेट मंत्री श्री जोशी को प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार उनके वर्तमान पोर्टफोलियो के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा जाए।

Leave A Comment

BuTimes Logo