भारतीय सेना को दुश्मन के घर में घुसकर मारने की खुली छूट: राजनाथ सिंह
- न्यूज़ डेस्क
- 27/07/2026
- राष्ट्रीय
- कारगिल विजय दिवस, राजनाथ सिंह
- 0 Comments
लद्दाख। कारगिल विजय दिवस (रविवार, 26 जुलाई 2026) के अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक से पाकिस्तान को लक्ष्य बनाते हुए बोले कि पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी, यदि कोई बातचीत होगी तो सिर्फ पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के मुद्दे पर की होगी, जो भारत का अभिन्न अंग है, जिस पर पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा है।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को याद दिलाते हुए कहा कि दुश्मन को उसकी हर शाजिस का जबाब उसे उसी द्रढ़ता और साहस के साथ मिलेगा जैसे उसे ऑपरेशन सिंदूर में दिया था।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सेना को अब दुश्मन के घर में घुसकर मारने की खुली छूट है। वर्ष 1999 में हुई जीत केवल सैन्य सघर्ष नहीं थी, वल्की वह तो भारतीय सेना के साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक थी।


