BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

परीक्षा सुधारों पर नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में उच्चाधिकार प्राप्त टास्क फोर्स का गठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देशवासियों को सीधा संपर्क स्थापित करते हुए रविवार (26 जुलाई, 2026) को घोषणा की कि श्री नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर उच्चाधिकार प्राप्त टास्क फोर्स के गठन का निर्णय किया गया है। यह टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर फोकस कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा, जिसके आधार पर आने वालीं परीक्षाओं में विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

HIGH POWERED TASK FORCE on examination reforms under the leadership of Shri Nandan Nilekani constituted.

Narendra Modi (Prime Minister) Jul 26, 2026

श्री नीलेकणि एक विश्व प्रसिद्ध प्रौधोगिकी विशेषज्ञ हैं, जिनके निर्देशन में यह टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर कार्य करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, आवश्यक है कि हमारी परीक्षा पद्धति विश्वस्त हो, पारदर्शी हो और इसमें टेक्नॉलजी का अधिक उपयोग हो। इस सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस टास्क फोर्स के गठन का निर्णय किया गया है।

उन्होंने इस दौरान फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाने की बात दोहरायी और पेपर लीक के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की बात काही।

Leave A Comment

BuTimes Logo