BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

संवैधानिक प्रमुखों को निशाना बनाने वाली अपमानजनक सामग्री वाले पोस्ट्स हटाए एक्स: दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को एक शिकायत के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को एक पत्र लिखा, पत्र में एक्स पर आरोप लगाया गया था कि उसके प्लेटफॉर्म पर “संवैधानिक प्रमुखों को लक्षित करने वाली अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक सामग्री” प्रसारित की जा रही है।

पुलिस ने एक्स को कथित पोस्ट/वीडियो को तुरंत प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए कहा है और उक्त एक्स अकाउण्ट्स की पूरी जानकारी पंजीकरण विवरण सहित प्रदान करने को कहा है।

डीसीपी (आईएफएसओ, विशेष प्रकोष्ठ) विनीत कुमार ने कहा कि यह नियमित संचार के अनुसार है और इसका सीजेपी के नेत्रत्व वाले विरोध प्रदर्शनों से कोई संबंध नहीं है।

अधिकारियों के बताया कि दिल्ली पुलिस इंस्टाग्राम को जंतर-मंतर और अन्य जगहों पर हुए प्रोटेस्ट के दौरान प्लेटफॉर्म पर सामने आई पोस्ट्स और रील्स को लेकर टेकडाउन नोटिस भेजने की प्रक्रिया में है।

अधिकारी ने आगे कहा कि हाल ही में बड़ी संख्या में इस प्रकार के पोस्ट्स को चिह्नित कर हटाया गया था।

बता दें कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां सामान्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 (3) (बी) के तहत टेकडाउन नोटिस भेजती हैं।

Leave A Comment

BuTimes Logo