BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

किसानों के लिए खुशखबरी! अगले 05 वर्ष भी मिलती रहेगी पीएम किसान सम्मान निधि

केंद्र सरकार द्वारा पीएम-किसान योजना को अगले पांच वर्षों तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष कुल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

  1. इस योजना के लाभार्थियों में 85 प्रतिशत छोटे एवं सीमांत किसान हैं।
  2. इस योजना से किसान खेती में और अधिक निवेश कर सकेंगे, जोखिन कम होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को इस योजना को वित्तीय वर्ष 2026-2027 से 2030-2031 तक जारी रखने की स्वीकृति दे दी है। इसके अंतर्गत 3.15 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पात्र भूमिधारक किसानों को पहले की ही भांति प्रतिवर्ष तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती रहेगी।

देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए हम संकल्पित हैं। इसी दिशा में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 2030-31 तक बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। इससे न केवल अन्नदाताओं को बीज, खाद और खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो रही है।

नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) 31 जुलाई, 2026

एक अनुमान के अनुसार 85 प्रतिशत किसानों की इस सहायता राशि से कर्ज पर निर्भरता काम हुई है। इस योजना के लाभार्थी किसानों में 85 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान हैं। सम्मान निधि की सहायता राशि को किसानों के बैंक खातों में सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित किया जाता है।

🌾 जय किसान

With its continuation for the next five years, PM-KISAN will continue to empower our Annadata and support agricultural growth.

Ashwini Vaishnaw 1 अगस्त, 2026

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि योजना के अगले पांच वर्षों तक जारी रहने से किसानों की आय बढ़ाने, खेती को अधिक टिकाऊ बनाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और गति देने में सहायता मिलेगी।

इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी, जो कि 1 दिसंबर 2018 से प्रभावी हुई थी। इसके माध्यम से अब तक 23 किस्तों में 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक धनराशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

One Reply to “किसानों के लिए खुशखबरी! अगले 05 वर्ष भी मिलती रहेगी पीएम किसान सम्मान निधि”

  • Himanshu Panchal

    PM Kisan yojana ki jankari dene ke liye Thankyou

Leave A Comment

BuTimes Logo