BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष, भारत मंडपम में हर घर तिरंगा कॉन्सर्ट का समापन

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज (18 अगस्त, 2026) हर घर तिरंगा कॉन्सर्ट का समापन हो गया। इस कॉन्सर्ट का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में किया गया था। सुप्रसिद्ध गायक बी प्राक ने इस कार्यक्रम में अपनी लाइव परफॉर्मेन्स प्रस्तुत की। इसके साथ ही हर घर तिरंगा 2026 अभियान के तहत आयोजित इस कॉन्सर्ट का शानदार समापन हो गया।

गायक बी प्राक ने अपने संगीत के माध्यम से लोगों के मन देशभक्ति और इसे लेकर उनके जोश को बढ़ाया। इस कॉन्सर्ट ने समारोहों में संगीत का एक जबरदस्त रंग भर दिया। लोगों के मन में मातृभूमि के प्रति प्रेम, त्याग और राष्ट्रीय गौरव की भावनाएं उमड़ पड़ीं।

गायक ने ‘तेरी मिट्टी’ देशभक्ति गीत के साथ अन्य लोकप्रिय गाने गाए। लोग देशभक्ति और बलिदानियों की याद में डूब गए। कार्यक्रम की शुरुआत गायिका मान्या त्रिपाठी की बेहतरीन प्रस्तुति के साथ हुई। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से इस कॉन्सर्ट का माहौल बना दिया।

इस कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए पूरी दिल्ली से 1,000 से अधिक स्कूली छात्र पहुंचे थे। इसके साथ ही लगभग 7,000 से अधिक लोगोंन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इस कॉन्सर्ट में अलग-अलग क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति और एकता का यह उत्सव लोगों ने साथ मिलकर मनाया।

Leave A Comment

BuTimes Logo