BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

पूरे देश में रक्षाबंधन की धूम; राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों को रक्षा-सूत्र (राखी) बांधती हैं। भाई की सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। भाई अपनी बहनों को इसके बदले यह वचन देते हैं कि वे उसकी जीवनभर रक्षा करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर सहायता करेंगे। बहनों को विभिन्न प्रकार के उपहार देते हैं। भाई-बहन के रिश्ते को यह पर्व अपनत्व और स्नेह से जोड़ता है।

देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रक्षाबंधन के अवसर पर भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्र को अपने संदेश में लिखा, “प्राचीन काल से रक्षा-बंधन की पावन परंपरा, हमारी संस्कृति का अंग रही है। श्रद्धापूर्वक हाथ पर बांधे गए धागे को, रक्षा हेतु पवित्र सूत्र-बंधन, यानी रक्षा-बंधन माना गया है। आगे चलकर, यह बहन की रक्षा के लिए भाई के हाथ पर राखी बांधने के सामाजिक पर्व के रूप में लोकप्रिय हुआ। यह पर्व आत्मीयता, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति उत्तरदायित्व के भाव को सुदृढ़ करता है।”

भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कि यह पर्व प्यार, स्नेह और आपसी जुड़ाव के बंधन को मजबूत करे। यह पर्व हमें दया, सद्भाव और आपसी सम्मान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने सभी के सुख और मंगल की कामना भी की।

प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है”।

Leave A Comment

BuTimes Logo