अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने की वेनेजुएला के साथ ‘दुनिया के सबसे बड़े तेल समझौते’ की घोषणा
- न्यूज़ डेस्क
- 29/08/2026
- अंतर्राष्ट्रीय
- अमेरिका, अमेरिका-वेनेजुएला ऑइल डील, डॉनल्ड ट्रम्प, वेनेजुएला
- 0 Comments
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के साथ विश्व के इतिहास के सबसे बड़े तेल समझौते की घोषणा की है। इस समझौते के अनुसार अमेरिका को वेनेजुएला में 65 अरब बैरल से अधिक के ऑयल रिजर्व पर नियंत्रण प्राप्त हो जाएगा। यह समझौता प्राइवेट बिजनेस के साथ पार्टनरशिप के अंतर्गत हुआ है। यूएसए को इसके अनुसार अधिकतम ऑइल प्राप्त होगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि यह समझौता बिना अमेरीकी करदाताओं के किसी खर्च के हुआ है।

श्री ट्रम्प ने कहा कि अब अमेरिका का ऑयल रिजर्व को दोगुना से भी अधिक हो जाएगा। तेल की सप्लाइ बढ़ेगी तो आने वाले समय में गैस का मूल्य भी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से न केवल अमेरिका की जनता को लाभ होगा बल्कि वेनेजुएला को भी बहुत लाह होगा। वह सफलता और खुशहाली ली राह पर आगे बढ़ेगा।
अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रुबियो ने इस समझौते को वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इससे वेनेजुएला में लगभग 100 अरब डॉलर का निवेश होगा। रोजगार बढ़ेगा और वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था के सुधार में सहायता मिलेगी।


