द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन अभिनेत्री तृषा पर ‘अभद्र टिप्पणी’ के आरोप में गिरफ्तार
- न्यूज़ डेस्क
- 04/08/2026
- तमिलनाडु
- उदयनिधि स्टालिन, तंजावुर पुलिश, तृषा कृष्णन
- 0 Comments
तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को तंजावुर पुलिश ने मंगलवार (4 अगस्त, 2026) को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। कारण यह था कि उन्होंने अभिनेत्री तृषा पर एक जनसभा में कावेरी जल विवाद पर अपने विचार व्यक्त करते समय कथित ‘अभद्र टिप्पणी’ की थी।
चेन्नई। द्रमुक युवा शाखा के नेता उदयनिधि स्टालिन को आज मंगलवार (4 अगस्त, 2026) को तंजावुर पुलिश ने उनके चेन्नई स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ़्तारी उनके द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से एक अभिनेत्री पर की गई टिप्पणी के कारण की गई। श्री स्टालिन ने सोमवार (3 अगस्त, 2026) को तंजावुर में कावेरी मुद्दे पर द्रमुक के प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री तृषा के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इस मामले के संबंध में सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन में उनसे एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और गिरफ़्तारी के लगभग 09 घंटे बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस पूरे विवाद को राजनीतिक षड्यंत्र बता द्रमुक ने मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया और हाईकोर्ट ने श्री स्टालिन को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
तंजावुर पूर्व पुलिस ने तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के एक पदाधिकारी द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर श्री स्टालिन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस शिकायत में उन पर महिला विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था।


