BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

वस्तुओं का बढ़ता मूल्य: महंगाई की चोट, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

देश में रोजमर्रा की वस्तुओं पर लगातार बढ़ता मूल्य चिंता का विषय बना हुआ है। माध्यम और निम्न वर्ग के लोग बढ़ती महंगाई की सर्वाधिक चोट झेल रहे हैं। कांग्रेस बहुत समय से इस मुद्दे को भुनाने का प्रयास कर रही है। देश में चीनी का मूल्य बढ़ता देख, एक बार फिर वह सरकार पर हमलावर है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार (22 अगस्त, 2026) को चीनी के बढ़ते मूल्य पर कुछ प्रश्न खड़े किए।

उन्होंने एक्स पर पूंछा, भारत दुनिया के बड़े चीनी उत्पादकों और निर्यातकों में से एक है, इसके बाद भी आज देश में चीनी का स्टॉक 9 साल के निचले स्तर पर क्यों है और ऐसी स्थिति कैसे आ पहुंची कि 10 लाख टन चीनी का ड्यूटी-फ्री आयात किया जा रहा है?

बढ़ती महंगाई के पीछे जिम्मेदार कौन है? जब देश में चीनी की कमीं है तब गन्ने और अनाज का उपयोग एथेनॉल निर्माण में क्यों किया जा रहा है? ई20 नीति की समीक्षा क्यों नहीं की जा रही है?

श्री खरगे ने कहा कि ये कैसा ‘आत्मनिर्भर भारत’ है? सबसे पहले तो चीनी का उत्पादन अनुमान से बहुत कम हुआ, फिर चीनी का स्टॉक पिछले 09 साल के निचले स्तर पर पहुँचा गया और अब बात चीनी के आयात तक आ पहुंची है। दूसरी ओर गन्ने का उपयोग बड़ी मात्रा में एथेनॉल बनाने में किया जा रहा है।

Leave A Comment

BuTimes Logo