BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

पैलेट गन मामला: धरने पर बैठे राहुल गांधी, 06 घंटे हुआ प्रदर्शन तब FIR

20 जुलाई को सांसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए प्रदर्शनरत छात्र का मामला फिर से उभर आया है। साहिल लोचब हिंसा के दौरान पैलेट गन से घायल हो गए थे।

शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथाकथित पीड़ित छात्र को लेकर सांसद मार्ग पर स्थित पुलिस थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय के इशारे पर पुलिस इस मामले में एफआईआर नहीं लिख रही है। शिकायत नहीं लिखे जाने पर नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। लगभग छह घंटों बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।

श्री गांधी लगभग 12 बजे अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लोचब को लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने पहुंचते ही मामला दर्ज करने की मांग की। जब पुलिस से वार्ता करने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया तो वे धरणे पर बैठ गए। उनके साथ आए कार्यकर्ता भी धरने में शामिल रहे। कुछ समय पश्चात ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य भी उसी स्थान पर पहुंच गए। भारी हंगामा और नारेबाजी बहुत देर तक चलती रही। इस बीच पुलिस ने परिसर के आस-पास की सुरक्षा भी बढ़ा दी। अंत में, अज्ञात के विरुद्ध मामला लिख लिया गया। तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

ज्ञात हो कि श्री गांधी ने सांसद मार्च हिंसा के दौरान पैलेट गन के उपयोग को लेकर सांसद में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पर इसकी अनुमति देने का आरोप लगाया था। कांग्रेस पुलिस की कार्यवाही के बाद से ही इस मामले को किसी न किसी प्रकार उठाने का प्रयास करती रहती है, उनमें से यह भी एक है।

Leave A Comment

BuTimes Logo