BuTimes (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

अमेरिका-कनाडा व्यापार युद्ध: वार्ता रद्द हुई तो ट्रम्प ने लगाया 50% टैरिफ

अमेरिका-कनाडा ट्रेड डील रद्द हो गई। वार्ता रद्द होने पर ट्रम्प ने कनाडा पर 50 % टैरिफ लगा दिया है। इस डील के रद्द हो जाने से दोनों देशों के बीच व्यापार युद्द की संभावना बढ़ गई है।

संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा एक गहरे व्यापार युद्ध की ओर बढ़ते प्रतीत हो रहे हैं। गत शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को अमेरिका और कनाडा के बीच जारी व्यापार वार्ता रद्द हो गई। इस कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने शनिवार (22 अगस्त, 2026) को कनाडा के लगभग 20 बिलियन डॉलर के सामानों पर 50% टैरिफ लगा दिया है।

ओटावा द्वारा यह डील तब रद्द कर दी गई जब उसे लगा कि उसके द्वारा जा रही छूट के बदले उसे बहुत ही कम छूट दी जा रही है। इसके चलते ओटावा ने व्यापार वार्ता टीम को वापस बुलाया लिया। कनाडा ने यह निर्णय कनाडा की मैन्युफैक्चरिंग को नुकसान से बचाने और देश की संप्रभुता को बनाए रखने के लिए लिया था।

ट्रम्प प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही के प्रतिउत्तर में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी कार्यवाही करने के संकेत दिए हैं।

Leave A Comment

BuTimes Logo