चक्रवात अलर्ट! बंगाल की खाड़ी में उठा भयंकर तूफान
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाब के क्षेत्र के जल्दी ही चक्रवात के रूप में बदलने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यह तूफान बुधवार सुबह तक दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है।
भारत के तटीय राज्य ओडिशा के कई हिस्सों में मंगलवार से गुरुवार के बीच तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने आपदा तैयारियों को तेज कर दिया है। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल किसी भी परिस्थिती के लिए तैयार हैं और पूरी तरह सतर्क है। राज्य के सबसे अधिक प्रभावित होने वाले पांच जिलों के शैक्षणिक संस्थान बुधवार और गुरुवार को बंद रहेंगे।

