The BuTimes Logo
The BuTimes India (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

आगरा के तीन मतदान केन्द्रों पर मतदान निरस्त, 26 को होगी री-पोलिंग

चुनाव आयोग ने आगरा मंडल के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मतदान को निरस्त कर दिया है।

मतदान केंद्र संख्या 20, 21 और 26 पर कल सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक फिर से मतदान होगा।

आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक पत्र के अनुसार आयोग ने री-पोलिंग के दौरान किसी भी ऐसे व्यक्ति को तैनात न करने को कहा है, जिसके कारण अनियमिततएं पैदा हुईं और चुनाव की शुचिता प्रभावित हुई।

आयोग ने आगरा के मंडल आयुक्त को मतदान अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए हैं, जिनके कारण पुनर्मतदान की स्थिति उत्पन्न हुई। आयोग ने आज ही विस्तृत रिपोर्ट भेजने का निर्देश भी दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *