The BuTimes Logo
The BuTimes India (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

डॉक्टर-मरीज का सम्‍बंध करुणा और मानवीयता से जुड़ा, तकनीक नहीं ले सकती ये स्थान – उपराष्ट्रपति

भारत के उपराष्ट्रपति सी० पी० राधाकृष्णन आज से आंध्र प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें वर्षगांठ (रूबी जयंती) समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टर-मरीज के सम्‍बंधों में निहित करुणा और मानवीय जुड़ाव का स्थान तकनीक कभी नहीं ले सकती।

श्री राधाकृष्णन ने अपने सम्बोधन में डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों से नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरुकता उत्‍पन्‍न करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, यह हम सभी का अभियान है। उन्होंने चिकित्सा जगत से नशामुक्त समाज के निर्माण प्रयासों में नेतृत्व प्रदान करने को कहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *