The BuTimes Logo
The BuTimes India (butimes.in) is an India-centric news and latest updates hub, providing you content in your own Hindi language. Here, you get local, national, and international news in a simple and concise format.

यूरोपियन सांसद ने हूती विद्रोहियों को आतंकी संगठन घोषित करने का प्रस्ताव किया पारित

यूरोपीय संसद ने यमन के हूती विद्रोहियों को आतंकी संगठन (Terrorist Organisation) की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया है।

प्रस्ताव में हूतियों को उनके राजनीतिक और सैन्य विंग सहित आधिकारिक रूप से आतंकी संगठन घोषित करने और उनकी संपत्तियों को फ्रीज करने जैसे प्रावधान किए हैं।

सांसद ने इस प्रस्ताव के माध्यम से न केवल हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन बताया है। हाल के ही वर्षों में जिस प्रकार हूतियों ने विभिन्न देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किये हैं, उनकी भी निंदा की है।

इस प्रस्ताव में यमन में बढ़ते मानवीय संकट पर भी चिंता व्यक्त की है और यूरोप और खाड़ी देशों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी बल दिया है।

यमन के विदेश मंत्रालय ने हूती विद्रोहियों को आतंकवादी संगठन घोषित करने के यूरोपीय संसद के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *