मक्का संयुक्त रक्षा समझौता
- न्यूज़ डेस्क
- 07/08/2026
- अंतर्राष्ट्रीय
- मक्का पेक्ट
- 0 Comments
रियाद। सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान ने शुक्रवार (07 अगस्त 2026) को ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी। यह घटना न केवल खाड़ी देशों बल्कि यूरोप और अमेरिका सहित भारत के सामरिक हितों के आधार पर महत्वपूर्ण है।
सऊदी अरब के मक्का शहर में तीनों देशों के शीर्ष नेताओं ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अनुसार तीनों देशों में से किसी पर भी आक्रमण होने पर सभी पर आक्रमण माना जाएगा।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह त्रिपक्षीय समझौता भारत के लिए अच्छा समाचार नहीं, है। यह किसी देश के साथ संघर्ष के समय नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है। जिससे निपटने के लिए भारत की कूटनीतिक उपायों का सहारा लेना पड़ सकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा है कि हम स्थिति पर पैनी दृष्टि रखे हुए हैं।


